फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की ढाल बनेंगे वन मित्र : अश्वनी

Tue, 06 May 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वन मंडल जोगिंद्रनगर के एसीएफ अश्वनी ने कहा कि जंगलों के अवैध कटान के माफिया को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए वन मित्र विभाग की ढाल बनेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। वनमंडल जोगिंद्रनगर की 25 हजार हेक्टेयर बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाने का कार्य भी वन मित्र बखूबी करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को वन मंडल जोगिंद्रनगर की 56 बीटाें के लिए वन मित्रों को सौंपे जाने वाली जिम्मेवारियों की जानकारी देते हुए एसीएफ अश्वनी कुमार ने बताया कि वन्य प्राणी परिक्षेत्र बरोट से संबंधित संवेदनशील 7 बीटों में वन्य प्राणियों को भी शिकारियों से सुरक्षित बचाने का प्रशिक्षण वन मित्रों को मिला है। जोगिंद्रनगर वन परिक्षेत्र लड़भड़ोल, धर्मपुर, उरला में प्रशिक्षित कुल 63 वन मित्रों को पर्यावरण संरक्षण से भी अवगत करवाया गया। जंगलों का निरीक्षण करवाकर नर्सरी प्रबंधन, पौधारोपण तकनीक और वन की आग से निपटने की प्रणाली का अभ्यास भी करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें