फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय वन अधिकार समितियों का समय पर गठन करे वन विभाग : चौधरी

Tue, 06 May 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जोगिंद्रनगर में विकास खंड द्रंग की दस ग्राम पंचायतों के अधीन आने वाली वन अधिकार समितियों (एफआरसी) के प्रधान व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता एसडीएम मनीश चौधरी ने की। इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिए कि निष्क्रिय पड़ी समितियों का समयबद्ध गठन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उपमंडल स्तर पर ग्राम सभा, राजस्व व वन अधिकारियों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एफआरसी सदस्य, वन अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी द्वारा एफआरए दावों का क्षेत्र स्तरीय निरीक्षण किया जाए। बताया कि सरकार द्वारा इसका वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है, जिसके अनुसार ग्राम सभा वर्ष के दौरान कभी भी दावे आमंत्रित कर सकती है। इस समय कोई भी समुदाय दावा पेश कर सकता है। इस मौके पर तहसीलदार जोगिंद्रनगर मुकुल शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी जोगिंद्रनगर अक्षय राणा, वन परिक्षेत्र अधिकारी उरला शिवम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें