जोगिंद्रनगर (मंडी)। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में वीरवार को फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन खेले गए दो मुकाबलों में जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब की टीम ने दिशा पब्लिक स्कूल चौंतड़ा पर 3-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला चौंतड़ा लोकल और तिब्बतियन चौंतड़ा की टीम के बीच में खेला गया।
इसमें लोकल चौंतड़ा टीम के खिलाड़ियों ने तिब्बतियन टीम को 4-2 से हराया। प्रतियोगिता के आयोजक महेश्वर सिंह ने बताया कि नए साल के शुभारंभ पर शुरू हुई इस प्रतियोगिता में अभी तक सात टीमें पंजीकृत हो चुकी हैं। आयोजकों की ओर से विजेता टीम को 5100 रुपये की ईनामी राशि और ट्रॉफी भेंट की जाएगी। जोगिंद्रनगर फुटबाल क्लब के उपाध्यक्ष राज बहादुर, सचिव राहुल ने बताया कि प्रदेश भर के खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की गई है। संवाद