फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जेलरोड, पैलेस काॅलोनी में दुरुस्त किया पैदल पथ, लगाए नाली से उखड़े जाले

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों को मिली राहत, शहर में रोजाना गिर कर चोटिल हो रहे थे राहगीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। नगर निगम मंडी के जेलरोड और पैलेस काॅलोनी में सड़क किनारों पर नालियों के ऊपर बने फुटपाथ पर लंबे अरसे से लोहे के जाले या तो चोरी हो गए थे या फिर क्षतिग्रस्त हो गए थे। मगर अब यह दुरुस्त कर दिए हैं और नालियाें पर जाले लगा भी दिए हैं। इससे शहर में आने जाने वाले राहगीरों को बड़ी राहत मिली है। करीब दो माह से यहां पर इनके कारण लोगों को बहुत अधिक परेशानी हो रही थी, मगर अब ये दुरुस्त कर दिए हैं, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है।
लोहे के जाले उखड़ने और वहां से चोरी हो जाने से रोजाना लोग नालियां में गिरकर चोटिल हो रहे थे। स्कूलों जाने वाले हजारों बच्चे और उनके अभिभावकों को भी इससे दिक्कतें हो रही थी। क्योंकि वाहनों के आ जाने पर साइड में नाली के चलते हर समय हादसे काडर बना रहता था। अमर उजाला ने भी कई बार समस्या को उठाया जिसके बाद अब नगर निगम की ओर से फुटपाथ पर चोरी हुए जालों के स्थान पर नए जाले लगा दिए गए हैं। जिन स्थानों पर जाले क्षतिग्रस्त से वहां मरम्मत कार्य कर लोगों को सुविधा दी है। ऐसे में लोगों ने नगर निगम का आभार जताया है। बता दें कि मंडी शहर में और भी कई स्थानों पर यह समस्या चल रही है। इस बारे नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर फुटपाथों से जाले चोरी होने व क्षतिग्रस्त होने की लोगों से शिकायतें मिल रही थी। जिस पर उन्होंने उन सभी स्थानों को चिन्हित कर वहां नए जाले लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों से जाले उठाने वालों की दें जानकारी : वीरेंद्र भट्ट
महापौर ने कहा कि शहर भर में चोर गिरोह सक्रिय है और फुटपाथों पर लगे जाले गायब हो रहे हैं। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि कोई शरारती तत्व जालों को नुकसान या चोरी करता हुए दिखे तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले करें या निगम अधिकारियों को सूचित करें। ताकि दोषियों को पकड़ कर दंडित किया जा सके। उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें