फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन पर दो लख में 14 दिन में बनेगा फुट ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नागचाला-डडोर फोरलेन के मध्य दो लख में फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। एनएचएआई ने इसे बनाने की प्रकिया शुरू कर दी है। 14 दिन में तैयार करने की तैयारी है। ब्रिज स्टील का होगा। करीब एक करोड़ से बनने वाले इस ब्रिज के नीचे से इसकी लंबाई 21 मीटर होगी। ब्रिज 18 फीट ऊंचा और सात फुट चौड़ा होगा।
विज्ञापन

एनएचएआई सिर्फ नीचे कंस्ट्रक्शन का कार्य करेगा। फुट ओवर ब्रिज गुरुग्राम से लाया जाएगा। वहां बनकर तैयार हो चुका है। फुट ब्रिज बनने से लूनापानी, कठ्याहल, घट्टा, कुम्मी, छातड़ू, नागचला, चलखा, दो लख आदि कई गांवों के लोगों को फायदा होगा।
अधिकतर किसानों के खेत फोरलेन से दूसरी तरफ हैं। क्षेत्र के धनदेव, गंगाराम, राकेश, गोविंद, राकू, परम देव, महेंद्र, मयंक सिंह और कश्मीर आदि ने इसका स्वागत किया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के कनिष्ठ अभियंता जुनैद ने बताया कि फुट ओवर ब्रिज बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। 14 दिन में इसे तैयार कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें