फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र में बीते सोमवार को अलग-अलग तीन सड़क हादसों पांच लोग घायल हो गए। तीनों मामलों में वाहन चलाते समय लापरवाही भारी साबित हुई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हराबाग के समीप बाइक चालक राजेश कुमार तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में प्रवेश कर गया, जहां उसकी टक्कर सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक राजेश कुमार और उसके साथ बैठी युवती घायल हो गई। बोलेरो चालक ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

दूसरा मामला थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत सोमवार शाम करीब 6:30 बजे का है। नरेश चौक से आगे सुंदरनगर की ओर जा रही एक स्कूटी को कार चालक अक्षय शर्मा ने तेज रफ्तारी और गलत दिशा में वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हुए। घायलों को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती कराया गया है। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना थाना सुंदरनगर की चौकी सलापड़ के तहत सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे जड़ोल चौक के समीप फोरलेन पर हुई। पैदल फोरलेन पार कर रहे एक व्यक्ति को हरियाणा नंबर की कार ने टक्कर मार दी। घायल पुरुषोत्तम लाल के बयान के अनुसार कार चालक दीपांश सक्सेना तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चला रहा था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि सभी घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें