फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की हाई बोल्टेज तारों में भड़की आग से पांच घरों के विद्युत उपकरण जले

विज्ञापन
मंडी जिला के जोगिंद्रनगर शहर स्थित लक्ष्मी बाजार में बिजली की तारों में भड़की आग से मकान को हुआ न? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर में बिजली की वोल्टेज बढ़ने तारों में अचानक आग लगने से पांच घरों के विद्युत उपकरण जल गए। इससे एक मकान को भी नुकसान पहुंचा है। शहर के लक्ष्मी बाजार में बुधवार सुबह 5:00 बजे अचानक हुए हादसे से आसपास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ओंकार सूद के शोर मचाने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। विद्युत बोर्ड को सूचना देने के बाद लोगों ने बिजली के तारों से आसपास फैली आग पर काबू पाया। हादसे में व्यवसायी देशराज के घर के विद्युत उपकरण भी जल गए।
ओंकार सूद के रसोई घर में मौजूद इंडक्शन, ओमानंद निवासी लक्ष्मी बाजार के घर के वाईफाई के उपकरण भी जल गए। वहीं, किरायेदार कुशाल के घर के ट्यूब बिजली के शॉर्ट सर्किट से जल गई। वोल्टेज बढ़ने से हजारों का नुकसान पहुंचा है। बिजली बोर्ड की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जले हुए बिजली के तारों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। ओंकार सूद ने बताया कि बिजली की वोल्टेज बढ़ने तारों में शॉर्ट सर्किट से आग फैल गई। बिजली के पोल के साथ मौजूद सूखे घास में आग लगने से एक घर को नुकसान पहुंचा है। बताया कि उनके शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने घटना स्थल में पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे साथ लगते तीन और घर जलने से बच गए। लोगों देश राज, संतोष कुमार, ओमानंद ने बताया कि बिजली की वोल्टेज बढ़ने से तार में क्षमता से अधिक कनेक्शन देने से यह हादसा हुआ है। इस बारे में बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अनूप ने बताया कि लक्ष्मी बाजार में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट से हादसा हुआ था। जले हुए बिजली के तारों को ठीक कर बिजली बहाल कर दी है। विद्युत उपभोक्ताओं की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा ताकि निकट भविष्य में ऐसा हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें