फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में फर्नीचर वर्कशॉप में लगी आग, तीन लाख रुपये का नुकसान

विज्ञापन
सुंदरनगर के भोजपुर बाजार स्थित फर्नीचर वर्कशॉप में आग लगने  के बाद बिखरा सामान। स्त्रोत: जागरूक
विज्ञापन
वीरवार तड़के तीन बजम्की घटना, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भोजपुर बाजार के एक फर्नीचर कारोबारी की ढडियाल स्थित वर्कशॉप में वीरवार तड़के आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित नहीं किया जाता तो इसके साथ लगते शोरूम तक फैलने की आशंका थी।
जानकारी के अनुसार, आग वीरवार सुबह करीब तीन बजे लगी। सूचना मिलते ही बीएसएल कॉलोनी से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सुबह करीब छह बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वर्कशॉप में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने प्रारंभिक आकलन में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार को नियमानुसार जल्द फौरी राहत उपलब्ध करवाई जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित कारोबारी व उसके परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने भी घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें