फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फर्नीचर के शोरूम में लगी आग, संचालक और कर्मी झुलसे, 50 लाख की संपत्ति राख

Tue, 28 Jul 2026 11:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर के भौर में फर्नीचर शोरूम में लगी आग के बाद जला सामान। स्त्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत भौर में सोमवार तड़के फर्नीचर के शोरूम में आग लगने से करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है। आग बुझाने के प्रयास में शोरूम संचालक एवं पंचायत के प्रधान चंद्रमणि और एक कर्मचारी झुलस गए।
विज्ञापन

दोनों का उपचार नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। समय पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के मकानों तक आग फैलने से टल गई।
सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे भौर स्थित फर्नीचर वर्ल्ड शोरूम में अचानक आग भड़क गई। शोरूम संचालक के पिता प्रेम सुख ने बताया कि भवन की ऊपरी मंजिल में रखा पूरा फर्नीचर आग की चपेट में आकर जल गया।
विज्ञापन

आग की लपटें तेजी से फैलने पर स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पाकर मंडी और बीएसएल परियोजना की अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
तहसीलदार सुंदरनगर अंकित शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी ने दोनों घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग से लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें