फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुकानदारों, ढाबा मालिकों और होल सेलर पर लगाया जुर्माना

Tue, 28 Jul 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। बच्चों और युवाओं को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से बचाने के लिए सोमवार को करसोग बस स्टैंड और मुख्य बाजार में खंड स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। स्क्वायड ने बस स्टैंड और मेन बाजार करसोग में दबिश दी। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 23 दुकानदारों, ढाबा मालिकों और होल सेलर को अनियमितता पर 4,600 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया यह अभियान सरकार के जारी आदेशों में निर्धारित तिथि के अनुसार चलाया गया। करसोग को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से मुक्त करने के लिए भविष्य में और अधिक सख्ती बरती जाएगी, ताकि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाया जा सके।
उन्होंने जनता से इस मुहिम को सफल बनाने के लिए प्रशासन के सहयोग की अपील की है। इस दौरान टीम में तहसीलदार करसोग पृथी चंद, खंड विकास अधिकारी करसोग सुरेंद्र कुमार, एक्साइज ऑफिसर, पुलिस और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें