फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेकार चीजों से सजावट सामान बनाकर खोजी आत्मनिर्भरता की राह

Sun, 30 Apr 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी के शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के द्वारा बेकार सामान से बनाई गई सजावटी वस्तुएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह मंडी की महिलाओं और युवतियों ने बेकार सामान से सजावटी चीजें बनाई हैं। इनकी मदद से घरों को सजाया जा सकता है।
इसी काम से महिलाएं मेलों, प्रदर्शनियों आदि में लगाकर आजीविका भी कमा रही हैं। संस्कृति सदन में स्वयं सहायता समूह ने स्टॉल लगाया है। इस स्टॉल पर अनायास ही लोगों की नजर पड़ती। वे कुछ देर के लिए यहां रुकते और सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

इस स्टॉल पर पुरानी सीडी से, खाली शीशे की बोतलों, बिजली के तांबे के तार से कई तरह की कलाकृतियों को तैयार किया गया है। इन चीजों के दाम भी बाजिब रखे गए हैं ताकि लोग उनको खरीद सकें। शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की मुस्कान ने बताया कि वह और उनका समूह कई मेलों और प्रदर्शनियों में स्टॉल लगा चुके हैं। वे लोगों को भी जागरूक करते हैं कि घरों में पुराने बिखरे सामान से किस तरह से सजावटी बनाया जा सकता है।

मंडी के शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के द्वारा बेकार सामान से बनाई गई सजावटी वस्तुएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें