मंडी। प्रदेश के स्कूलों में सैकड़ों सीएंडवी अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं लेकिन सरकार इन पदों को भरने की दिशा में कोई बाजिव कदम नहीं उठा रही है। जिससे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पढ़ रहा है। सीएंडवी संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि प्रदेश में सीएंडवी शिक्षकों के 5385 पद रिक्त चल रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सरकार की ओर से स्वीकृत 1500 पदों की फाइल शिक्षा निदेशालय में धूल फांक रही है।
लेकिन, अभी तक बैचवाइज भर्ती की अधिसूचना जिला उपनिदेशक कार्यालय को नहीं भेजी गई है। 1500 पदों को 50 फीसदी कमीशन तथा 50 फीसदी बैचवाइज भरा जाना है। लेकिन अभी तक इन पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। सीएंडवी अध्यापक संघ शिक्षा विभाग के मनमाने रवैये से खफा है। संघ ने विभाग के साथ होने वाली सालाना बैठक के लिए कई बार आवेदन किया है। लेकिन, विभाग ने अभी तक बैठक के लिए संघ को आमंत्रित नहीं किया है। संघ ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। संघ के प्रदेश महासचिव राकेश संदल, कोषाध्यक्ष एचएस मस्ताना, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र पठानिया, सीता राम, जिला प्रधान चतर सिंह सूर्यवंशी, सुरेंद्र कुमार, रमन रहोड़, प्रहलाद चंद, गोविंद ठाकुर, कश्मीर चंद शर्मा, कमल चौधरी, धनवीर, नरेंद्र शर्मा, प्रेस सचिव मंगल सिंह गुलेरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा राठौर, विरेंद्र ढ़ालटा ने विभाग से इन पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई है।