फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में नेटवर्क कंपनी का कार्यालय पुलिस ने किया सील

Mon, 06 Jun 2016 10:49 PM IST
मंडी
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नेटवर्क बिजनेस में पिछले पांच सालों में हजारों लोगों को अपने साथ जोड़ने वाली सुंदरनगर की एक निजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कार्यालय को सोमवार शाम पुलिस ने सील कर दिया है। कंपनी पर आरोप है कि उसने लोगों को पैसे दोगुना करने की बात कहकर ठगा है। कंपनी के साथ जुड़े कुछ लोगों ने अपने साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत सुंदरनगर पुलिस में दर्ज करवाई है। जिस पर सोमवार को सर्च वारंट के साथ पुलिस ने कंपनी कार्यालय पर छापामारी की और उसका रिकार्ड कब्जे में लेकर कार्यालय को सील कर दिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार नेटवर्क बिजनेस में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सहित अनेक राज्यों में हजारों लोगों को अपने साथ जोड़ने वाली कंपनी पर आरोप है कि करीब तीन साल पहले कंपनी के एजेंटों ने कुछ लोगों से 15 हजार लेकर उनको कंपनी का सदस्य बनने को कहा।

इसके बदले में उन्हें लाखों रुपये तक की आमदनी होने का झांसा दिया गया। सदस्य बनने के बाद उन्हें लाखों रुपयों का तो फायदा नहीं हुआ अपितु उन्हें एक टूर पैकेज दे दिया गया। जो उनके किसी भी काम का नहीं था। जब उन्होंने उस दौरान अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें कहा गया कि अगर वह दो और सदस्य बनाते हैं और आगे वह दो लोग चार सदस्य बनाते हैं, इसी तरह आगे से आगे सदस्य बनने पर उन्हें साढ़े चार लाख तक की राशि मिलेगी। परंतु उन्हें तीन साल बीतने पर कुछ भी नहीं मिला है। जब वह कंपनी के कार्यालय में बार बार जाते तो उन्हें उनकी राशि वापस नहीं दी जाती थी। जिसके चलते वह अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम ठाकुर ने सुंदरनगर स्थित नेटवर्क कंपनी का कार्यालय सील करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ शिकायत की जांच करने के लिए उसका रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें