फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जड़ से उखड़े पेड़ के नीचे दबने से पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 29 Sep 2026 11:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह की ग्राम पंचायत समलोंन के घींयुधार में रविवार को पेड़ जड़ से उखड़कर गिरने से 65 वर्षीय लेखराम पुत्र मुंशी राम की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा लाल सिंह भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लेखराम बेटे और पत्नी के साथ खेत में मक्की की घास पेड़ पर चढ़ा रहे थे। लेखराम नीचे से बेटे को घास पकड़ा रहे थे। इसी दौरान पेड़ अचानक उखड़कर उनके ऊपर गिर गया।
गंभीर हालत में लेखराम को रिवालसर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें