फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्राकृतिक खेती पर जागरूक किए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के भनवाड़ में प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के सौजन्य से भनवाड़ के पटयोड़ा गांव में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 30 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुंदरनगर कृषि विकास खंड के खंड तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों को प्रयोगात्मक रूप से बताया। किसानों को प्राकृतिक खेती से लगाई फसलों को बीमारी से बचाने के लिए खट्टी लस्सी का उपयोग करना भी सिखाया। लेखराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया और शून्य लागत एवं जहर मुक्त प्राकृतिक खेती के विभिन्न लाभों से अवगत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें