धर्मपुर (मंडी)। मशरूम केंद्र पालमपुर में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मंडी जिले के धर्मपुर और गोपालपुर विकास खंडों के बागवानों और किसानों में प्रशिक्षण हासिल किया।
शिविर के समापन अवसर पर शुक्रवार को उप निदेशक उद्यान विभाग डॉ. संजय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त विशेष किसान अब अपने क्षेत्र में अन्य किसानों-बागवानों को प्रशिक्षण प्रदान करें। कहा कि हिमाचल की जलवायु मशरूम उत्पादन के लिए उपयुक्त है और इसका फायदा हिमाचल के किसान उठा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद अब किसान-बागवान अपने उत्पाद की बढ़िया मार्केटिंग कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. हितेंद्र पटियाल ने बताया कि धर्मपुर और गोपालपुर विकास खंडों से 44 किसानों को पांच दिनों तक विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम में बागवानी विकास अधिकारी डॉ. संजीव नारियाल, राजेश पटियाल, हितेश ठाकुर, उद्यान प्रसार अधिकारी बालक राम, किरण कुमारी मौजूद रहे। संवाद