फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोसो में बंदरों के आतंक से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के रोसो में बंदरों के आतंक से किसान परेशान है। बंदर फसल को उजाड़ रहे हैं। लोगों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां किसानों ने हजारों रुपये खर्च कर बिजाई की है लेकिन अब उनकी मेहनत को बंदर तबाह कर रहे हैं। बंदर इतने निडर हो गए हैं कि गांव के बीचोंबीच आकर फसलों को तबाह कर रहे है। किसान सुरेश कुमार शर्मा, सन्नी, राजेश ठाकुर, तारा चंद शर्मा, पंकज शर्मा और एडवोकेट नरेश शर्मा का कहना है कि अगर बंदरों को भगाने का प्रयास करते हैं तो ये हमला करने के लिए दौड़ते हैं।
विज्ञापन

वर्षों पहले भी बंदर होते थे जो इन्सानों और कुत्तों से डरते थे लेकिन अब इन्हें किसी का डर नहीं है। इस कारण बहुत से किसानों ने खेती छोड़ दी है। किसानों ने प्रदेश सरकार और वन विभाग से मांग की है कि बंदरों को पकड़कर दूसरी जगह पर छोड़ा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें