फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गंभीर बीमारियों से पीड़ित परिवारों को मिलेगा प्राथमिकता से लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना से होंगे लाभान्वित
विज्ञापन

चौंतड़ा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के तहत थैलेसीमिया, कैंसर और अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिया जाएगा। वहीं, आयकर दाताओं और 75 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।
चौंतड़ा खंड विकास अधिकारी प्रतिमा ने बताया कि योजना के लिए आवेदन पत्र 20 सितंबर तक विकास खंड कार्यालय या एसडीएम कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। योजना के तहत 75 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवार, 27 वर्ष से कम आयु के अनाथ बच्चे, 59 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन, मनरेगा में कम से कम एक दिन काम करने वाले परिवार, दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी की चोट से स्थायी रूप से प्रभावित लोग तथा भूमिहीन परिवार पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदनों के सत्यापन के लिए पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कमेटियां गठित की गई हैं। दस्तावेजों का सत्यापन 25 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद पात्र परिवारों को योजना का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें