फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज को छोड़ पूरे जिले में फॉल आर्मी वर्म की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्की की फसल पर बढ़ा खतरा, कृषि विभाग सतर्क
विज्ञापन

टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को नियंत्रण के उपाय बता रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के सराज क्षेत्र को छोड़कर लगभग सभी उपमंडलों में मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप सामने आया है। कृषि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं और टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को नियंत्रण के उपाय बता रही हैं। हालांकि अभी प्रकोप शुरुआती स्तर पर है और बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। सबसे पहले सुंदरनगर के जड़ोल क्षेत्र के कांगरी गांव से कीट की शिकायत मिली थी। इसके बाद द्रंग, बल्ह, धर्मपुर समेत अन्य क्षेत्रों से भी मामले सामने आए। विभागीय टीमें खेतों में पहुंचकर किसानों को दवाओं और फसल प्रबंधन की जानकारी दे रही हैं।
जिले में करीब 38 हजार हेक्टेयर में मक्की की खेती होती है। इस समय मक्की की फसल तैयार हो रही है और धान की रोपाई भी जारी है। फॉल आर्मी वर्म मक्की की पत्तियों को नुकसान पहुंचाने के बाद तने और भुट्टों तक असर डाल सकता है, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अभी फॉल आर्मी वर्म से जिले में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। विभाग की टीमें लगातार खेतों का निरीक्षण कर किसानों को जागरूक कर रही हैं। कृषि विभाग के बीज विक्रय केंद्रों पर कीटनाशक उपलब्ध हैं और किसानों को अनुदान पर दवा दी जा रही है। -रामचंद्र चौधरी, कृषि उपनिदेशक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें