फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव पशाकोट की पूजा अर्चना के साथ मेले का आगाज

Fri, 17 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
 उपमंडल की ग्राम पंचायत उरला का तीन दिवसीय करालड़ी देवता मेले का शुभारंभ शुक्रवार को धूमधाम से हुआ। पंचायत प्रधान रेखा कुमारी की अध्यक्षता में चौहार घाटी के बजीर नाम से विख्यात आराध्य देव पशाकोट की पूजा अर्चना के बाद मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


देव पशाकोट के स्वागत के लिए सैकड़ों की लोग एकत्र हुए। इस दौरान देवता के गुर ने देव खेल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की कामना की और स्थानीय ग्रामीणों को मेले की बधाई दी। इससे पहले देव पशाकोट ने एनएच उरला से करालड़ी देव मंदिर संपर्क सड़क का उदघाट्न किया। पंचायत प्रधान रेखा कुमारी ने मेले में उमड़ी भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेले और तीज त्योहार हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं।

करालड़ी का देवता मेला साल दर साल उन्नति की ओर अग्रसर है। इस मेले में ग्रामीणों को आपसी मेलजोल के साथ-साथ घर द्वार पर आराध्य देव पशाकोट का आशीर्वाद पाने का अवसर मिलता है। इससे पहले पंचायत के सनौहली, गैल और हियुन गांव में देवता के लिए विशेष जातर का आयोजन किया गया। मेले के शुभारंभ पर महिला मंडल कोटरोपी, बड़वाहन और उरला की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन


मेले के दौरान, वॉलीबाल, रस्साकसी और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान पूर्ण चंद, मंदिर कमेटी प्रधान श्याम लाल, गोपाल सिंह,  इंद्र सिंह, लछमण पालसरा, दीप कुमार शर्मा, सोहन सिंह, गणपत ठाकुर, भूप सिंह धरवाल, योगेश धरवाल, राजेंद्र कुमार, एमएल चंदेल, एडवोकेट राजेश चंदेल, चंद्रपाल चंदेल, हेम सिंह, राम सिंह, खेम सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरीश कुमार, मौनी राम, कृष्ण भोज, हितेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें