फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने उम्मीद से अधिक किया विकास : रूप सिंह

Thu, 16 Jun 2016 06:10 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर के जांबला में दंगल का शुभारंभ करते पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के जांबला में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ढोल नगाढ़ों की धुन पर कुश्ती प्रतियोगिता का रिबन काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आए दिन देश नई बुलंदियों को छू रहा है। मात्र दो साल के कार्यकाल में उन्होंने विकास के नाम पर कमाल करके दिखाया है, जिसकी कल्पना लोगों ने कभी नहीं की थी।
विज्ञापन



इस प्रतियोगिता में लोकल के अलावा बाहरी राज्यों से भी नामी पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन दो श्रेणियों में किया गया। जिसमें बड़ी माली चंडीगढ़ के पहलवान गोलू के नाम रही। उसने फाइनल में कैथल के काला को पराजित किया। आयोजन समिति की ओर से बड़ी माली में विजेता पहलवान को 61 सौ रुपये और गुर्ज और उपविजेता 51 सौ रुपये की राशि प्रदान कर पूर्व मंत्री रूप सिंह ने सम्मानित किया गया। छोटी माली में कपूरथला के सुनील कुमार ने बाजी मारी है। इसमें पंजाब के अली उप विजेता रहे। इस अवसर पर समाजसेवी मनी राम, बलदेव ठाकुर, दुर्गा दास, जोगेंद्र कुमार, दिनेश शर्मा, महंत राम, निक्कू राम, रूपलाल, जगदीश कुमार, बाबू राम के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें