फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों में एक्सचेंज हुए नोट, ग्रामीण क्षेत्रों में कैश के लिए रही मारामारी

Mon, 14 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों में पैसा जमा करवाने के लिए लोगों की सोमवार को लाइनें लगी रही। इसके अलावा एटीएम के बाहर भी लोग लंबी लाइनों में नजर आए।  शहरी क्षेत्रों में जहां कुछ बैंकों में लोगों को कैश मिला। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कैश की मारामारी सोमवार को भी जारी रही। केंद्र सरकार ने एटीएम से एक समय में 2500 रुपये तक निकालने की रियायत दी है, लेकिन सोमवार को एटीएम से दो हजार रुपये ही निकले। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर बैंकों के एटीएम में कैश न मिलने से लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। ग्रामीण क्षेत्रों में नोट एक्सचेंज की सुविधा महज एक हजार रुपये तक ही सिमट गई। हालांकि गुरु पर्व पर अवकाश होने के बावजूद सभी बैंक खुले थे।
विज्ञापन


मंडी शहर में एसबीआई बैंक के एटीएम में दिन में कई बार कैश डाला गया। शहरी शाखाओं में नोट एक्सचेंज की सुविधा लोगों को मिली। अवकाश के बावजूद बैंकों में लोगों की भीड़ दिखी। शहर में अधिकतर बैंकों के एटीएम खाली ही दिखे। दोपहर तक विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश मिला। शाम तक अधिकतर एटीएम में कैश खत्म हो गया। वहीं, धर्मपुर क्षेत्र में मात्र एसबीआई एटीएम छह दिन बाद चला।

यहां पर पैसे निकालने के लिए लोगों की लाइनें लग गई जिससे कुछ ही घंटों में कैश खत्म हो गया। एसबीआई बैंक धर्मपुर में 4500 रुपये तक एक आईडी पर नोट बदलने की सुविधा लोगों को मिली। वहीं, सहकारी बैंक में नोट एक्सचेंज सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई। उधर, थुनाग क्षेत्र के तहत चेस्ट कैश न आने पर स्थानीय बैंकों की शाखाओं में लोगों के एक-एक हजार रुपये तक नोट एक्सचेंज किए गए। दोपहर बाद तक इन शाखाओं में कैश खत्म हो गया।
विज्ञापन


यहां पर राज्य सहकारी व ग्रामीण बैंक में बैंक अधिकारियों ने कैश होने के कारण प्रति व्यक्ति एक-एक हजार रुपये के नोट एक्सचेंज किए गए। इन शाखाओं में गत छह दिनों से नोटों की कमी चल रही है। उधर, एसबीआई मेन ब्रांच मंडी के चीफ मैनेजर प्यार सिंह ने कहा कि कई एटीएम मशीनों में दिन में एक से अधिक बार कैश डाला गया। अभी एटीएम से 2000 रुपये का कैश ही निकल रहा है। जल्द ही मशीनों से 2500 रुपये एक साथ निकालने की सुविधा लोगों को मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें