फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में न मिला कैश न एक्सचेंज हुए नोट

Sun, 13 Nov 2016 09:43 PM IST
मंडी
विज्ञापन
बैंक में लाइन में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राज्य सहकारी और ग्रामीण बैंकों में कैश की कमी से बैंक अधिकारी व कर्मचारी बेबस नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित अधिकतर बैंकों में रविवार को लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। लेकिन, कैश न होने से लोगों को एक्सचेंज तो दूर अपने खाते से कैश तक नहीं मिल सका।  ग्रामीण क्षेत्रों के यह बैंक गत तीन दिनों से 10, 20, 50 और 100 रुपये के नोटों से कैश काउंटर को चला रहे थे। कई बैंकों में तो रविवार को सिक्के ही लोगों को मिल पाए। अधिकतर बैंकों में अब कैश खत्म हो चुका है। इन बैंकों को तीन दिन से चेस्ट बैंक से कैश न मिलने से परेशानी पेश आ रही है। थुनाग के मोहर सिंह के बेटे की शादी है।
विज्ञापन


वह तीन दिन से थुनाग स्थित सहकारी बैंक में पैसे के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, बैंक में कैश की कमी के कारण यहां मोहर सिंह को खाते में बैंलेस होने के बावजूद भी पैसा नहीं मिल रहा है। राज्य सहकारी बैंक शाखा थुनाग के प्रबंधक प्रताप चौहान ने कहा कि नौ नवंबर से चेस्ट बैंक से पैसे की मांग कर रहे हैं। लेकिन, पैसा नहीं मिल रहा है। तीन दिनों बैंक में उपलब्ध कैश से काम चलाया गया है। लेकिन, अब यह कैश भी समाप्त हो गया है। थुनाग के ग्रामीण बैंक में कैश न होने से बैंक तो खुला लेकिन न तो नोट एक्सचेंज हुए न ही लोग अपने खातों से कैश निकाल सके। उधर, चौहार घाटी और छोटा भंगाल घाटी की 20 पंचायतों के बरोट, टिकन, मुल्थान में रविवार को भी बैंक-डाकघर खुले रहे। यहां पर लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। बैंकों में कैश की कमी से यहां पर लोग काफी परेशान हुए। प्रवास पर पशुओं को ले जा रहे भेड़पालक भी अपने खातों से पैसा नहीं निकाल पाए। उधर, चौंतड़ा में नोटो को बदलने व अपने खातों में जमा करवाने लोग बैंकों के बाहर लाइनों में लगे रहे। क्षेत्र में भी सुबह आठ बजे से ही बैंक उपभोक्ता बैंक के बाहर एकत्र होना शुरू हो गए। पंजाब नेशनल बैंक चौंतड़ा शाखा के वरिष्ठ प्रबधंक शेष राम वर्मा ने कहा कि जहां उपभोक्ताओं को सहूलियत के लिए सात काउंटरों पर कर्मचारियों को धन वितरित तथा बदलने के लिए कार्यरत किया गया है। उधर, बालीचौकी बाजार में रविवार को 500-1000 के नोटों को जमा करने के लिए बैंकों में लोगों की लाइनें लगी रहीं। हिमाचल ग्रामीण बैंक की शाखा और राज्य सहकारी बैंक शाखा व सीडी सोसायटी के बैंकों के बाहर सुबह से लोग लाइनों में नजर आए। लेकिन, राज्य सहकारी बैंक बालीचौकी में कैश न होने से लोगों को घर खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें