फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शरारतों से परेशान मां ने स्कूल से कटवा दिया बेटे का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र आए दिन करता था शरारतें
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर मां ने स्कूल पहुंचकर जताई नाराजगी, बच्चे का नाम कटवाया

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चैलचौक में 11वीं कक्षा के एक छात्र की लगातार शरारतों से परेशान होकर उसकी मां ने स्कूल से उसका नाम कटवा दिया। बताया जा रहा है कि छात्र की गतिविधियों को लेकर स्कूल प्रबंधन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
शिकायतों के बाद छात्र की मां को स्कूल बुलाया गया। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें छात्र के व्यवहार की जानकारी दी और उसे अनुशासन में रहने तथा पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाने का प्रयास किया। बेटे की हरकतों से नाराज मां ने स्वयं उसका नाम स्कूल से कटवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य किरण कुमारी ने बताया कि छात्र का व्यवहार स्कूल में उचित नहीं था। इसके चलते उसके अभिभावकों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि छात्र की मां ने स्वेच्छा से उसका नाम कटवाया और उसे अपने साथ ले गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें