फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: माहूंनाग के पास कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
करसोग के माहूंनाग के समीप पलटी कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
मेहरन मोड़ के पास मंगलवार देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

आईजीएमसी शिमला रेफर किए गए घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। क्षेत्र के माहूंनाग के समीप मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेहरन मोड़ सपनोट के पास हुआ। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे तीन लोग कार में धर्मौर से लौट रहे थे। मेहरन मोड़ के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पलटकर मेहरन सड़क की ओर जा गिरी। हादसे में विनीत कुमार, चुड़ामणी और मोहन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी सुन्नी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मेहरन निवासी मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनीत कुमार और चुड़ामणी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें