फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सालों से कॉलेज में रखी इवीएम मशीन को उठाने की मांग

विज्ञापन
एबीवीपी मंडी कॉलेज में रखी ईवीएम मशीन को उठाने को लेकर एडीसी को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। सरदार वल्लभभाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी की एबीवीपी इकाई ने अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कालेज के कुछ कमरों में तीन साल से रखी ईवीएम मशीनों को उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर मांग को जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन, भूखड़ताल और आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। मंडी क्लस्टर विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल मल्होत्रा ने कहा कि 3 वर्ष पहले जब लोकसभा के चुनाव हुए उस समय से आज तक चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीन राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के कमरों से नहीं उठाई हैं। अब कोरोना काल के लंबे समय बाद महाविद्यालय में कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो रही हैं।
ईवीएम मशीनों से पढ़ाई बाधित होगी। अब तो उपचुनाव भी आ गए हैं। इस अवसर पर मंडी विभाग कार्यालय मंत्री राहुल भंडारी, एसएफडी जिला संयोजक विशाल ठाकुर, इकाई उपाध्यक्ष वैशाली गुलेरिया, पंकज चंचल, समीर ठाकुर, करणवीर, कनिष्का शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें