फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हर रोज बस दे रही धोखा... कदम संभाल रहे जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडापत्तन-बैजनाथ रूट पर सुबह छह बजे चलने वाली बस तीन दिन से बंद
विज्ञापन

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। सांडापत्तन से बैजनाथ रूट पर सुबह छह बजे चलने वाली बस तीन दिन से बंद है। यात्री हर रोज सुबह बस का इंतजार करते हैं लेकिन न आने पर उन्हें पैदल ही गंतव्यों की ओर रवाना होना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ रही है। इस बस पर करीब पांच पंचायतों ऊटपुर, लडभड़ोल, ममाण बनांदर, पिहड़ बेढ़लू और मतेहड़ की आबादी निर्भर है। जोगिंद्रनगर डिपो की यह बस एक महीने से अनियमित चल रही है।
ग्रामीणों कैप्टन पृथी चंद, बैनी प्रसाद, राजेश पालसरा, संतोष कुमार आदि का कहना है कि बस के न आने से दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जलाड़ निवासी अभिभावकों मदन लाल, चमन लाल ने कहा कि बच्चे बैजनाथ पढ़ते हैं। इसी बस से रोज जाते हैं। सुबह बस का इंतजार करने के बाद बच्चों को पैदल ही तनहोटू तक जाना पड़ रहा है। उसके बाद चौबीन-बैजनाथ रूट की बस लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एचआरटीसी से मांग की है कि बस को जल्द बहाल किया जाए। उधर जोगिंद्रनगर डिपो के अड्डा प्रभारी युद्धवीर सिंह ने कहा कि मंगलवार तक बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। टायरों की समस्या चल रही है। जल्द ही प्रबंध कर बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें