फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर नगर परिषद ने सीएम को सौंपा विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर लाइटें, सार्वजनिक रास्तों के सुधार के लिए मांगा बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नव-निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने लगभग दो करोड़ रुपये की विकास योजना तैयार कर मुख्यमंत्री से बजट उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। इस योजना में सभी वार्डों में सोलर लाइटें लगाने, सार्वजनिक रास्तों के सुधार, लक्ष्मी बाजार स्थित मोक्षधाम के जीर्णोद्धार तथा सामुदायिक भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है।
नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमारी, उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया तथा पार्षद शिखा और गुरध्यान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर विकास कार्यों का प्रारूप सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष बजट की मांग भी रखी। उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने बताया कि करीब सात हजार की आबादी वाले शहरी क्षेत्र में सभी वार्डों को सोलर लाइटों से रोशन करने, सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और लक्ष्मी बाजार स्थित मोक्षधाम के जीर्णोद्धार की योजना तैयार की गई है। इसके साथ ही सामुदायिक भवनों के निर्माण का प्रस्ताव भी सरकार को सौंपा गया है। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग को जोगिंद्रनगर नगर परिषद के प्रस्तावों पर उचित बजट उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने भी रखा विकास का प्रस्ताव
विकास खंड चौंतड़ा के नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में 15 बीडीसी सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कों के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने के साथ प्रत्येक वार्ड में सोलर लाइटें लगाने के लिए प्रति वार्ड पांच-पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की मांग की। प्रशांत ठाकुर ने बताया कि गांवों के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विस्तृत प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें