फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर से पहले फेसबुक पर दोस्ती की, फिर घर पहुंचा गया सिरफिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक(मंडी)। एक सिरफिरे युवा ने आशा वर्कर से पहले फेसबुक पर दोस्ती की और बाद में उसी के घर आ पहुंचा और ससुर से पूछताछ करने के लगा। इसके बाद वह वापस चला गया और आशा वर्कर को फिर से बार-बार फोन करके तंग करने लगा और धमकाने भी लगा।
विज्ञापन

इस पर आशा वर्कर ने पुलिस में इस संदर्भ में शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्ह क्षेत्र की एक 34 साल ने आशा वर्कर ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि वह इन दिनों कोविड के प्रति जागरूक करने के लिए घर-घर दस्तक दे रही हैं। करीब एक साल पहले फेसबुक पर नबाही तहसील सरकाघाट का एक युवक मेरा फ्रेंड बन गया । बाद में मेरा फोन नंबर लेकर फोन पर बातें करता रहता था। जिसे मैंने बार-बार फोन करने को मना किया। इसके बाद आरोपी घर के आंगन में आ गया और मेरे ससुर से मेरे बारे में पूछने लगा और बाद में वापस चला गया। इसके बाद से वह बार-बार फोन करके तंग कर रहा है। उधर, डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें