फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीएचसी निहरी में 11 दिन बाद शुरू हुईं आपात सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के सीएचसी निहरी में 11 दिनों की खिंचतान के बाद आपात सेवाएं शुरू कर दी हैं। चौतरफा दबाव बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हरकत में आकर आपात सेवाएं बहाल कर दीं। अस्पताल पहुंच रहे रोगियों को उपचार सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन

सीएचसी निहरी में चिकित्सक ने आपात चिकित्सा सुविधा बंद कर दी थी। निहरी के इतिहास में पहली बार अस्पताल में ताला देख कर स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि भड़क गए थे। निहरी अस्पताल में पूर्व की तर्ज पर आपात सेवाएं बहाल करने की मांग की गई। आरोप है कि वर्ष 2016 से सीएचसी का दर्जा मिलने के बाद से तालाबंदी तक आपातकालनी सेवाएं मिलती रही हैं।
12 इंडोर मरीजों के लिए वार्ड की सुविधा के साथ निहरी सीएचसी में दो चिकित्सक, पांच नर्स, 3 फार्मासिस्ट, एक वार्ड सिस्टर और चतुर्थ श्रेणी के दो पद भरे हुए हैं। नर्सों के चार पद रिक्त हैं। भड़के ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री को मांग पत्र सौंपे थे। इस पर कार्रवाई हुई है। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी सुंदरनगर डाॅ. कंवर गुलेरिया ने बताया कि निहरी अस्पताल में पूर्व की तर्ज पर आपात सेवाएं जारी हैं। रोगी आने लगे हैं और पहले की तरह से इलाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें