फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निकाय प्रतिनिधियों ने सीखे वित्त प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान नई दिल्ली की ओर से ढांगसीधार स्थित जल शक्ति विभाग के सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें नगर निगम मंडी समेत सरकाघाट, रिवालसर और अन्य नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्र में लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना, कूड़े का वैज्ञानिक तकनीक से निस्तारण, शहर को स्वच्छ और समृद्ध बनाना शामिल रहा। अतिरिक्त आयुक्त रोहित राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।
नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में बताया गया कि नगर निकाय शहरवासियों को किस तरह अच्छी सेवाएं उपलब्ध करवा सकते हैं। नगर निकाय को वित्त प्रबंधन, आय बढ़ाने के तरीके भी बताए गए। राष्ट्रीय स्तर पर नगर निकायों की सेहत जानने के लिए किए गए विभिन्न संस्थाओं के सर्वे में हिमाचल प्रदेश के नगर निकायों की कोई अच्छी स्थिति नहीं है। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, उप महापौर माधुरी कपूर, अलकनंदा हांडा आदि पार्षद और शहरी निकायों के प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें