फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सीवरेज लाइन बिछाने में बाधा डालने वाले गृहमालिकों का बिजली, पानी कटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी में सीवरेज कनेक्शन पाइप अपने घर के आगे से गुजारने न देने वालों का बिजली-पानी का कनेक्शन काटा जाएगा। जो भी सीवरेज लाइन के बिछाने में बाधा बनेगा, उससे पुलिस की मदद से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी ने बैठक के बाद यह फरमान जारी कर दी हैं। इन फरमानों के पीछे तर्क है कि निगम के करीब सौ घर ऐसे हैं, जिन लोगों ने अपनी जमीन या घर से आगे वाले घर को कनेक्शन ले जाने में आनाकानी की है। इससे मंडी में सौ फीसदी घरेें को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ने की कवायद अटक गई है। ऐसे में नगर निगम ऐसे गृह मालिकों पर कड़ा रुख अपनाया है। इसके लिए सर्वे भी छेड़ा जा रहा है ताकि सीवरेज लाइन बिछाने में बाधा बने गृहमालिकों से सख्ती से निपटा जाए।
निगम का कनेक्शन न होने के कारण लोगों ने घरों की सीवरेज नदी और नालों में छोड़ी है। रामनगर, सुहड़ा वार्ड, भगवाहन वार्ड और सकोड़ी पुल के साथ में अधिकतर घर ऐसे ही हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ी अड़चन लोगों के घरों से सीवरेज लाइन न गुजराने की है। जलशक्ति विभाग सभी घरों में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए तैयार है। यदि लोग इसमें बाधा न बने तो यह काम जल्द पूरा हो सकता है।
- विवेक हाजरी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडी।
शहर को स्वच्छ रखने के लिए सभी घरों को सीवरेज कनेक्शन से जोड़ा जाएगा। इसको लेकर सर्वे शुरू कर छूटे घरों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इसको लेकर बैठक हुई है। जो लोग घरों से या आगे से सीवरेज लाइनें नहीं गुजारने दे रहे हैं उन्हें पहले जलशक्ति और नगर निगम की संयुक्त टीम समझाएगी। इसके बावजूद यदि नहीं मानते तो पुलिस की मदद ली जाएगी। प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर बिजली और पानी के काटने की सिफारिश संबंधित विभाग से की जाएगी।
विज्ञापन

राजीव कुमार, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें