मंडी। भारी बारिश और भूस्खलन से 9 मील (पंडोह) में 132 केवी डबल सर्किट (बिजनी–लारजी-कांगू) एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज लाइन का टावर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
यह लाइन मंडी स्थित 132/66/33/11 केवी बिजनी उपकेंद्र तथा विद्युत मंडल मंडी के लिए मुख्य विद्युत आपूर्ति स्रोत थी। वर्तमान में मंडी मंडल को शानन–बिजनी 66 केवी लाइन और 33 केवी रत्ती-मेडिकल कॉलेज-बडसू-बिजनी लाइन से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लवांडी नाला (बिजनी के समीप) क्षेत्र में लगातार भूस्खलन और पेड़ों के गिरने से शानन-बिजनी 66 केवी लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है।
इस कारण उपभोक्ताओं को समय-समय पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने मंडी शहर और आसपास के क्षेत्रों मझवार, गुटकर, बैहना, सौली खड्ड, तल्याहड़, कैहनवाल, गोखरा, साइगलू, कोटली, भरगांव, बीर, बारी, बिजनी, दरंग धनोग, छिपनु, खलियार, पुरानी मंडी, जेल रोड, टारना, सेरी बाजार, मंगवाईं, कटिंडी, कमांद, कटौला, बागी, बाथेरी तथा आईआईटी कमांद के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
...
उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। 132 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और इसे पूरा करने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड मंडी
000