फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देव शुकदेव ऋषि थट्टा के मंदिर में मनाया मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। द्रंग विस क्षेत्र की बदार घाटी के आराध्य देव शुकदेव ऋषि थट्टा के मंदिर परिसर में थट्टा पांजु ऋषि पंचमी मेला मनाया गया। इलाका बदार की राज माता कांढी घटासनी भी मेले में उपस्थित रहीं। सभी को आशीर्वाद दिया। यह मेला न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यहां की प्राचीन लोक संस्कृति को भी प्रकट करता है।
विज्ञापन

मेले की शुरुआत 29 अगस्त को जाग होम के साथ हुई, जिसमें स्थानीय लोग और श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए। 30 अगस्त को मेले के दूसरे दिन सुबह 11 बजे जलेब की धूम रही। इसके बाद दोपहर 1 बजे नाटी और रात को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में शंकर ठाकुर, उनके बेटे धर्मेंद्र ठाकुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में माता कांढी घटासनी शिवाबदार के वजीर सूरजमणि मौजूद रहे। शंकर ठाकुर ने मेले के लिए 71 हजार रुपये दिए, जिससे कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से आयोजित किया जा सका।

श्रद्धालुओं ने शुकदेव ऋषि के मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली लोक गायक संजय ठाकुर और श्याम ठाकुर ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। दोनों गायकों ने अपनी आवाज में हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की तो पूरा पंडाल नाचने पर मजबूर हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें