फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खेत से सिर्फ चार फीट की ऊंचाई पर लटका दिए बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड की लापरवाही, खेत में काम करते समय रहता है करंट लगने का डर
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने एसडीएम से की मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी


पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र की बह पंचायत के छाहड़ी गांव में किसानों के खेतों के बीच बिछाई गई विद्युत लाइन, किसानों, मवेशियों, जंगली जानवरों के लिए खतरा बन गई है। वहीं, स्थानीय लोगों के लिए भी खतरा बनी है। खेतों के साथ बिछाई गई इस विद्युत लाइन के साथ आम रास्ता भी है। हालांकि स्थानीय लोगों की ओर से इस विद्युत लाइन के बारे में विद्युत बोर्ड और विभागीय ठेकेदार को आगाह किया है। बावजूद इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है।
लोगों ने इस विद्युत लाइन को ऊंचा करने के बारे में कई बार सहायक अभियंता और साइट इंजीनियर से मांग की है, लेकिन विभागीय अधिकारी लंबे समय से लोगों की इस मांग को अनदेखा कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने पर उसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ सकता है। बोर्ड की ओर से डाली गई विद्युत लाइन की ऊंचाई खेतों से मात्र चार फीट भी नहीं है। गेहूं की कटाई के चलते इन दिनों किसान अपने खेतों में रात-दिन काम कर रहे हैं। यदि गलती से विद्युत लाइन के ऊपर कुछ गिर जाए तो बड़ी घटना घटित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में देवी चंद, रातकी देवी, विमला, मनसा, चंपा, रेखा, चमन लाल, सुरेश, राजेश, अच्छर सिंह, मनोज ने बताया कि विद्युत लाइन को किसानों के खेतों से ऊंचाई पर ले जाने बारे कई बार बोर्ड अधिकारियों से मांग की गई है। बोर्ड कर्मचारी विद्युत लाइनों को छू रहे पेड़ों की समय-समय पर कांट छांट की अपनी लाइन को सुरक्षित करते हैं। इस कार्य से पूर्व बोर्ड लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी करता है। समस्या के समाधान को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम पधर सुरजीत सिंह से भी मांग की है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। पंचायत प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने कहा कि लोगों की मांग के बारे में उन्होंने सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को भी अवगत करवाया है, लेकिन समस्या का किसी ने समाधान करवाने की हामी तक नहीं भरी है। इस बारे में पदवाहन शाखा का अतिरिक्त कार्य देख रहे के अतिरिक्त सहायक अभियंता कुशल ठाकुर ने कहा कि विद्युत लाइन की पोल लगाकर सेगिंग की जाएगी। स्टाफ को गांव भेजा गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें