फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर क्षेत्र में पटाखे चलाते आठ लोग घायल

Sat, 02 Nov 2024 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में पटाखे से झुलसे सैनिक को प्राथमिक उपचार दिलाते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में दिवाली पर्व के दौरान पटाखों के चलते हुए हादसों में इस बार करीब आठ लोग झुलस गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया।
विज्ञापन

द्रंग हल्के के चौहारघाटी स्थित थल्टूखोड़ गांव में वीरवार रात करीब नौ बजे अनार चलाते सैनिक सुभाष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत जोगिंद्रनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा स्टाफ ने उन्हें उपचार दिया। वहीं, बालकरूपी निवासी अजीत सिंह और जोगिंद्रनगर निवासी जगजीत सिंह भी पटाखों से झुलसने की वजह से घायल हुए।
लडभड़ोल और चौंतड़ा क्षेत्रों से भी पटाखों के चलते घायलों की सूचना मिली है। अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि अधिकांश घायलों के हाथ और बाजू गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है, साथ ही आगामी उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें