फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया दिवाली का त्योहार

Sat, 02 Nov 2024 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में एक परिवार सड़क किनारे अपने घर पर पटाखे जलाते हुए। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगी बिजली की लाइटों से सजावट की गई, और शहर से गांव-गांव तक पटाखों की गूंज सुनाई दी। रंग-बिरंगी आतिशबाजी इस बार का आकर्षण बनी रही। लक्ष्मी पूजन के साथ स्थानीय लोगों ने इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई बांटकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

दिवाली पर्व के दौरान लोग पीले रंग के आकर्षक परिधानों में सजधज कर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते नजर आए। पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर और मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस रोशनी के त्योहार का आनंद लिया। उनके मझारनू स्थित आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देकर खुशियां मनाई।

विधायक प्रकाश राणा ने भी लडभड़ोल क्षेत्र के अपने समर्थकों और परिवार के साथ दिवाली का पर्व मनाया। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर ने घर-घर जाकर लोगों को उपहार बांटकर इस पवित्र त्योहार पर बधाई दी। जोगिंद्रनगर के नागरिक अस्पताल और पुलिस थाना परिसर में भी दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें