फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में धूमधाम से मनाया गया ईद उल फितर का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के पवित्र माह में उतरा था कुरान शरीफ : एजी शेख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने वीरवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। संप्रदाय के स्थानीय और प्रवासी लोगों ने ईद-उल-फितर की नमाज अता कर खुशहाली के लिए दुआ मांगी और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अता करने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुंदरनगर की जामा मस्जिद के साथ-साथ डीनक, नेरचौक, ढ़ावण और डडोह की मस्जिद में लोगों ने मिलजुल कर नमाज अता की। इस मौके पर जामा मस्जिद सुंदरनगर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुस्लिम स्कॉलर और हिमाचल दलित एवं अल्पसंख्यक सोशल रिफॉर्म के अध्यक्ष एजी शेख ने इस दिन की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र माह में कुरान शरीफ उतरा था। इस माह में अल्लाह के लिए ही रोजे रखे जाते हैं। इस दिन मीठी सेवइयां आपस में प्यार को बढ़ावा देने की नसीहत देती हैं। जिससे शिक्षा लेकर मुस्लिम हर वर्ग के साथ आपसी भाईचारे को बढ़ाए और देश के विकास में अपना बढ़चढ़ कर योगदान दे। उन्होंने कहा कि ईद उल फितर का त्योहार भी हमें यही प्रेरणा देता है। उन्होंने समुदाय के सभी लोगों से लोकसभा चुनाव में भी अपने मत का प्रयोग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इधर, ईद के मौके पर सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई भी दी । साथ ही सगे संबंधियों और आस पड़ोस में मिष्ठान भेंट किए। ईद पर अपने बड़ों से ईदी मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें