फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडी साख सहकारी सभा को बैंक में बदलने के होंगे प्रयास : जयराम

विज्ञापन
मंडी में सीडी साख सहकारी सभा समिति के वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री को हार पहनाकर सम्मानित कर? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी की सीडी साख सहकारी सभा सीमित गोहर को बैंक में बदलने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। इसके लिए केंद्र सरकार और आरबीआई से बात कर तकनीकी पेचीदगियों के समाधान खोजने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी में शाखा के 59वें साधारण अधिवेशन के समापन सत्र में कही। उन्होंने साख सहकारी सभा के कार्य को सराहा। आज सभा का कारोबार 1500 करोड़ रुपये का हो गया है, यह सराहनीय है। सभा के 66298 सदस्य हैं। मंडी जिले मेें ये अपने सदस्यों को घर द्वार पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध करवा रही है। इसकी 49 शाखाएं और 2 विस्तार पटल हैं। सभा ने 165 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऋण बांटे हैं। उन्होंने ऋणों की वसूली के मेकेनिज्म की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि सहकार बहुत मजबूत सेक्टर है, जिसकी हर जगह पहुंच है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दी सीडी साख सहकारी सभा सीमित के विस्तार की बहुत संभावनाएं हैं। इसकी मंडी जिले से बाहर विस्तार की मांग हो या फिर इस सभा को राज्य सहकारी बैंक में जमा अमानतों पर 0.5 प्रतिशत (आधा प्रतिशत) अधिक ब्याज प्रदान कराने की बात हो, राज्य सरकार इन मामलों में समाधान का रास्ता तलाशने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभा की पत्रिका सीडी दर्पण 2021-22 का विमोचन भी किया। इससे पहले सीडी साख सहकारी सभा सीमित के अध्यक्ष कमल राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और सभा की गतिविधियों से अवगत कराया। इस मौके पर विधायक राकेश जंवाल, विनोद कुमार और इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सहकारी सभा के उपाध्यक्ष कर्म चंद सैनी, श्याल लाल कश्यप, निदेशक मंडल के सदस्य रवि सिंह, धर्मपाल ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, विक्रांत ठाकुर, शिव प्रकाश, लाल सिंह, सोहन सिंह ठाकुर, मनजीत परमार, देविंद्रा राणा, बलदेव ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें