फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी के तहत रखे अध्यापकों का डाटा तलब

Sat, 03 Oct 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में स्कूल प्रबंधन कमेटी एसएमसी के तहत रखे गए सीएंडवी और टीजीटी अध्यापकों का ब्योरा स्कूल प्रबंधन से तलब किया है। स्कूल प्रबंधन को दो दिनों के भीतर यह डाटा उपनिदेशक कार्यालय भेजना होगा। मामले में कोताही को लेकर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त रिपोर्ट पांच अक्तूबर तक कार्यालय भेजनी होगी।
विज्ञापन

स्कूल मुखियों को 17 जुलाई 2012 के बाद व पहले नियुक्त शिक्षकों का ब्यौरा देना होगा।
कोर्ट में विचाराधीन मामलों का भी डाटा भेजना होगा। एसएमसी के तहत नियुक्त किए गए शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता व अन्य डाटा भी रिपोर्ट में शामिल होगा। प्रदेश सरकार एसएमसी के तहत नियुक्त शिक्षकों का डाटा तैयार कर उनकी सही संख्या और योग्यता का पता लगा रही है। जिला स्तर पर रिपोर्ट मिलने के बाद इसे निदेशालय भेजा जाएगा। शिक्षा विभाग ने प्रदेश में एसएमसी पॉलिसी 17 जुलाई 2012 में शुरू की है।
प्रदेश में कितने टीजीटी और सीएंडवी शिक्षक एसएमसी के तहत नियुक्त किए हैं। जिसका विभाग सही आंकड़ा एकत्रित कर रही है। इधर, इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा ने बताया कि स्कूल मुखिया अपने-अपने स्कूल तैनात एसएमसी कमेटी द्वारा नियुक्त शिक्षकों की रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करें। लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें