फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीबीएसई भंगरोटू स्कूल में पढ़ाई पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों के पांच पद खाली, निजी स्कूलों से आए विद्यार्थी भी छोड़ने लगे स्कूल
विज्ञापन

एसएमसी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग से जल्द नियुक्तियां करने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह उपमंडल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीबीएसई) भंगरोटू में शिक्षकों के पांच पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग से जल्द नियुक्तियां कर विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है। एसएमसी के प्रधान इंद्रदेव ने बताया कि विद्यालय में प्रवक्ता (राजनीति विज्ञान, हिंदी, इतिहास एवं वाणिज्य) तथा कला अध्यापक के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के अभाव में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद अनेक अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला निजी विद्यालयों से हटाकर भंगरोटू स्कूल में कराया था। हालांकि, शिक्षकों की कमी के कारण अब कुछ विद्यार्थी विद्यालय छोड़ने लगे हैं। उनका कहना है कि यदि रिक्त पदों को शीघ्र नहीं भरा गया तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा। एसएमसी की इस मांग का समर्थन समिति के सदस्य भारती देवी, अंजली ठाकुर, चेतना, बरकत अली, रेखा शर्मा, बिमला देवी, नीलम वर्मा, कन्हैया लाल, दीपक कालरा, प्रकाश चंद, दया देवी, कमल किशोर, रीता देवी, रेखा कुमारी, मीरा देवी, महेंद्र सिंह तथा सुदेश कुमारी ने भी किया। इसी बीच एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे, ताकि इसका शीघ्र समाधान हो सके। वहीं, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चौधरी ने भी आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस संबंध में चर्चा कर रिक्त पदों को भरवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें