फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत न होने से अब रास्ते में खड़ी होने लगी निगम की बसें

विज्ञापन
मंडी में मांगों को लेकर टूल डाउन हड़ताल पर बैठे पीसमील कर्मचारी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में पीसमील वर्करों की हड़ताल के कारण हालात गंभीर होते जा रहे हैं। मरम्मत न होने के चलते निगम की बसें अब बीच रास्ते में रुकने लगी हैं। इससे रूट ही नहीं प्रभावित हो रहा है बल्कि सवारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को मंडी डिपो के सात और सुंदरनगर डिपो के पांच रूट प्रभावित हुए। मंडी डिपो की तीन बसें मरम्मत न होने के चलते कमांद, जंजैहली और शिमला में रुक गई हैं। इन्हें कमांद, जंजैहली और शिमला भेजा गया था लेकिन खराबी आने पर उन्हें वहीं रोक दिया है।
अगर जल्द ही पीसमील वर्कर कार्यों पर नहीं लौटते हैं तो और रूट भी प्रभावित हो सकते हैं। रविवार को कई स्थानों पर लोगों को घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्हें निजी बसों में यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

...
चालक-परिचालक स्वयं मरम्मत करने को मजबूर
बसों को जैसे तैसे चलाने के लिए चालकों और परिचालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की मरम्मत न होने के चलते चालक-परिचालक छोटे कार्य जैसे टायर पंचर, स्टपनी, हवा भरने जैसे कार्य खुद ही कर रहे हैं। जिन गाड़ियों में बड़ा फाल्ट है उनके लिए बसों को निगम की वर्कशॉप में खड़ा किया जा रहा है।
...
हड़ताल का असर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों के बिना अभी कुछ लोकल रूट बाधित हुए हैं, लेकिन हड़ताल अधिक दिनों तक ऐसी ही रही तो लांग रूटों की बसों को चलाने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

-गोपाल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक पथ परिवहन निगम मंडी
...
मंडी के प्रभावित रूट
मंडी-रियागड़ी-नवलाय
मंडी-बलद्वाड़ा
मंडी-समराहण
मंडी-कलोथर
मंडी-राजगढ़
मंडी-करसोग-माहूंनाग
मंडी-कासन-नांडी
सुंदरनगर के प्रभावित
सुंदरनगर- जाहू
सुंदरनगर-जाहू
सुंदरनगर- चुहड़
सुंदरनगर-मैरामसीत
सुंदरनगर-जंजैहली-हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें