फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डीएसपी ने सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया

Sat, 01 Nov 2025 04:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकेत पार्क में युवक मिले तो अभिभावकों से संपर्क कर दी जानकारी
विज्ञापन

लोगों से अपील, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना पुलिस को दें
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने वीरवार देर शाम शहर के कई सार्वजनिक स्थलों में निरीक्षण अभियान चलाया। उन्होंने एमसीएच अस्पताल के नजदीक सुकेत पार्क में दबिश दी तो वहां पर करीब 12 युवक मिले। इनसे मौके पर ही पूछताछ की गई। संबंधित युवकों के अभिभावकों से उनके मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर आवश्यक जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

डीएसपी ने इन युवकों को किसी भी गैर कानूनी गतिविधि और नशे की लत से दूर रहने की हिदायत दी। इस मौके पर डीएसपी ने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के आदेश जारी किए। उन्होंने सुकेत पार्क सहित अन्य संदिग्ध स्थलों पर भी स्थानीय पुलिस को नियमित रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि नियमित रूप से सार्वजनिक स्थलों पर गश्त के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें