फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ड्रग इंस्पेक्टर का केमिस्ट दुकान पर छापा, मिस ब्रांडेड दवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में राज्य सरकार के उपक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड की दवा दुकान में शनिवार रात 9 बजे ड्रग इंस्पेक्टर रीना चौहान ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। दुकान में दर्द निवारक दवा की एक मिस ब्रांडेड स्ट्रिप बरामद की। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि फार्मा कंपनी और पुलिस से शिकायत मिली थी कि सिविल अस्पताल सुंदरनगर में सिविल सप्लाई की दुकान पर फर्जी दवा बेची जा रही है।
विज्ञापन

जांच में शिकायत सही पाई गई और दुकान के काउंटर से मिस ब्रांडेड दवा बरामद हुई। ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान के मालिक से दवा की स्ट्रिप का रिकाॅर्ड मांगा है और मामले में आगे की जांच जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दवा कहां से आई, कब से बेची जा रही थी और क्या मरीजों को भी दी गई है। इस बारे में ड्रग इंस्पेक्टर रीना चौहान ने बताया कि शिकायत मिलते ही देर रात शनिवार को पुलिस के साथ छापेमारी की है। प्रतिबंधित दवाई का रैपर कब्जे में लेकर संबंधित मेडिकल स्टोर से दवाई के स्टॉक की जानकारी मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें