फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क चौड़ीकरण से पेयजल पाइपलाइन और सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़-तत्तापानी सड़क के चौड़ीकरण कार्य के चलते पुन्हाड़ा गांव के नीचे पेयजल पाइपलाइन और रोपा गांव की सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त हो गई है। करीब एक माह बीतने के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खेतों तक सिंचाई का पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को दो दिन के भीतर समस्या का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है।
स्थानीय निवासी चंद्र प्रकाश, सोहन सिंह, बाबूराम, श्यामलाल, रामलाल, रूपलाल, मस्तराम, नंदलाल और शेर सिंह ने बताया कि सड़क कटिंग के दौरान बनाई गई रैंप को अभी तक नहीं हटाया गया है। इस कारण पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से उड़ती धूल भी परेशानी का सबब बनी हुई है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। धूल के कारण बच्चों के कपड़े खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर रैंप हटाकर पेयजल और सिंचाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वे सड़क निर्माण कार्य बंद करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रोशन ठाकुर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के कारण कुछ रास्ते क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें दोबारा बनाया जा रहा है। पेयजल पाइपों की मरम्मत और पुनः स्थापना के लिए जल शक्ति विभाग को लिखित रूप से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें