फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पोस्टरों से पुस्तकालयों के महत्व को रेखांकित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय कोटली में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी क्लब (एनडीएलआई क्लब) के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय पुस्तकालय सीखने की प्रक्रिया को सशक्त बनाते हैं... रखा गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पुस्तकालयों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने दर्शाया कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों को पढ़ने का स्थान नहीं, बल्कि ज्ञान अर्जन, रचनात्मकता, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। प्राचार्य देविका वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की आदत विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन एनडीएलआई क्लब की सचिव एवं महाविद्यालय की लाइब्रेरियन कविता मल्होत्रा के मार्गदर्शन में किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें