फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डॉ. मधु को मिला ‘आउटस्टैंडिंग यंग कंक्रीट टेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड

विज्ञापन
इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (आईसीआई), हिमाचल प्रदेश सेंटर की ओर से आईसीआई कॉन्क्रीट डे स्ट्रक्चर
विज्ञापन
आईसीआई ने कंक्रीट तकनीक और सिविल इंजीनियरिंग में योगदान के लिए किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। जवाहरलाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय (जेएनजीईसी), सुंदरनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधु शर्मा ने अपनी उपलब्धि से संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्हें इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (आईसीआई) के हिमाचल प्रदेश सेंटर की ओर से प्रतिष्ठित ‘आउटस्टैंडिंग यंग कंक्रीट टेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।
आईसीआई कॉन्क्रीट डे स्ट्रक्चर अवार्ड्स 2025-26 के तहत यह सम्मान शिमला में कॉन्क्रीट डे के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. मधु शर्मा को यह पुरस्कार कंक्रीट तकनीक एवं सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर डॉ. मधु शर्मा ने अपने माता-पिता, शिक्षकों, मार्गदर्शकों, परिवारजनों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सम्मान तक पहुंचने में सभी का सहयोग, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। महाविद्यालय के निदेशक-सह-प्राचार्य प्रो. डॉ. राजीव खंडूजा ने डॉ. मधु शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें