फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: देहरा में होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर पद पर सेवाएं देगी डाॅ. बबिता

विज्ञापन
डॉ बबिता, होम्योपैथी अ​धिकारी
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के संधोल क्षेत्र के रूवाड़ा गांव की 33 वर्षीय डॉ. बबिता रानी कौंडल का चयन उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा जिला कांगड़ा में बतौर होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर के पद पर हुआ है। इससे पहले वह रिसर्च एसोसिएट के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में डाॅ. बबीता ने सफलता हासिल की। 25 मार्च को आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से डाॅ. बबीता की तैनाती के आदेश जारी हुए है। बबिता के चयन से इलाके में खुशी की लहर है। बबिता की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़, बैजनाथ से हुई। बीएचएमएस की शिक्षा सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल कुमारहट्टी और एमडी (होम्यो) की डिग्री डॉ. मदन प्रताप खूंटेटा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर जयपुर, राजस्थान से प्राप्त की है।
डाॅ. बबीता केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद मुख्यालय नई दिल्ली में रिसर्च एसोसिएट के पद पर कार्यरत थीं। इनके पति अनुराग कौंडल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार में बतौर तकनीकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें