फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल के लिए 30 तक करें आवेदन : स्वाति डोगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट/धर्मपुर (मंडी)। बीपीएल सूची में अपना चयन करवाने को लेकर इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने वीरवार को विकास खंड गोपालपुर और धर्मपुर की सभी पंचायतों के परिवारों से बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इच्छुक परिवार 30 अप्रैल तक अपनी संबंधित पंचायत में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। बताया कि बीपीएल सूची के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
इसमें संबंधित पंचायत सचिव, पटवारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है। समिति की ओर से तैयार की गई सूचियों को 15 जून तक सार्वजनिक जांच के लिए संबंधित पंचायत के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा। जुलाई में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। इसमें बीपीएल सूची पर पारदर्शी रूप से चर्चा की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि चयन की संपूर्ण प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें