फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डोहग स्कूल के होनहार किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डोहग (जोगिंद्रनगर) में शनिवार को सालाना पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जीवन ठाकुर ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने उपस्थित अतिथियों को सालाना गतिविधियों से अवगत करवाया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में ऋषिका, विराट, दिवांश, निखिल, स्नेहा, अंशिका, अर्श, अनन्या, कार्तिक, दिव्या, सईना, दिशांत, आरती, जैस्मीन, प्रियांशी, अरुण, अनिता, रिया, ईशा, कृष्व, समीक्षा, आयुष आदि शामिल रहे। समारोह में आईटीआई प्रधानाचार्य नवीन कुमारी, पीसी पालिया, रतन चंद, भडयाड़ा पंचायत के प्रधान ज्ञान चंद, ढेलू के उपप्रधान पुष्पराज, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें